लखनऊ, जून 24 -- रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने लखनऊ से जाने वाली तीन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव तीन स्टेशनों पर दिया है। इसमें से दो ट्रेनें 26 और एक 27 जून से नए स्टेशनों पर रुकने लगेंगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार ट्रेन नंबर 20401/20402 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस का ठहराव सराय हरखू स्टेशन पर दिया गया है। यह ट्रेन 27 जून से एक मिनट के लिए वहां रुकने लगेगी। ट्रेन नंबर 64281/64282 शिवपुर-उतरेठिया-शिवपुर हरपालगंज और ट्रेन नंबर 13239/13240 पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस जौनपुर सिटी पर भी रुकेगी। इन दोनों उक्त स्टेशनों पर 26 जून से रुकने लगेंगी। यह भी पढ़ें- वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस समेत इन 3 ट्रेनों का 3 नया स्टापेज, यात्रियों के लिए राहत हरपालगंज पर एक मिनट और जौनपुर सिटी पर दो मिनट का स्टॉपेज...