लखनऊ, मार्च 22 -- गोरखपुर के पास ट्रैफिक ब्लाक लिए जाने के कारण तीन ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे के अनुसार यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस को 23 व 30 मार्च और 06, 13, 20 व 27 अप्रैल, 04 और 11 मई को गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा। आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस को 26 मार्च, 02,09,16 और 23 अप्रैल, 07 और 14 मई को गोंडा-बढ़नी के रास्ते चलाया जाएगा। तिरुअनंतपुरम नार्थ-गोरखपुर एक्सप्रेस को 25 मार्च, 01,08,15,22 अप्रैल व 06 और 15 मई को गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...