उरई, नवम्बर 24 -- आटा। खनन से हो रही अवैध कमाई और ओवरलोडिंग पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने रविवार को एक बार फिर कड़ा रुख दिखाया। एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में खनिज विभाग, एआरटीओ और थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह की संयुक्त टीम ने आटा क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान तीन ओवरलोड बालू से भरे ट्रकों को मौके पर सीज़ कर दिया। इससे पहले दो दिन में कुल आठ वाहनों पर करीब छह लाख रुपये का भारी-भरकम चालान ठोका जा चुका है। संयुक्त अभियान दो घंटे तक चला। इस दौरान ओवरलोडिंग का पहिया जैसे थम गया। हाईवे से गुजरने वाले हर वाहन की नंबर प्लेट, फिटनेस और रजिस्ट्रेशन तक की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान माफिया और ट्रांसपोर्टर दूर से ही टीम की मूवमेंट पर नजरें गड़ाए रहे, लेकिन इस बार प्रशासन की सख्ती भारी पड़ गई। खनिज अधिकारी शनि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.