हल्द्वानी, जून 13 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। तीन ट्यूबवेल का संचालन ठप रहने से शनिवार को प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौफुला और नवाड़खेड़ा में जहां एक माह से पानी की सप्लाई बंद है। वहीं शिवाशीष कॉलोनी डहरिया में तीन दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। जिससे स्थानीय लोग टैंकर पर निर्भर हो गए हैं। जल संस्थान के ईई रविशंकर लोशाली ने बताया कि ट्यूबवेल ठीक किए जा रहे हैं। जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...