मेरठ, मई 22 -- बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर के जंगल में गुरुवार रात चोरों ने किसानों को निशाना बनाते हुए तीन ट्यूबवेलों से ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। घटना से क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त है। पीड़ित किसानों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना बहसूमा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव मोहम्मदपुर निवासी रतन सिंह, प्रदीप सिंह और मनोज सिंह की ट्यूबवेल जयपुर फिरोजपुर के जंगल में स्थित हैं। गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने तीनों ट्यूबवेलों पर रखे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया और उन्हें चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर गायब देखकर उनके होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- तीन ट्यूबवेलों से ट्रांसफार्मर चोरी घटना की सूचना आसपास के किसानों को दी गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। थाना कार...