कटिहार, दिसम्बर 10 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र रोशना पुलिस ने सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में तीन टोटो से 146.39 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने आठ शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि महानंदा चेक पोस्ट होकर पश्चिम बंगाल से तीन टोटो से शराब की खेप लाए जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर महानंदा चेक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने तीन टोटो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में कुल 146.390 लीटर विदेशी बरामद किया गया। पुलिस ने आठ को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...