लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ। आईआरसीटीसी लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने तीन ज्योतिर्लिंग के साथ शिरडी दर्शन हवाई पैकेज शुरू किया है। 16 से 21 जुलाई तक चलने वाला यह 5 रात-6 दिन का टूर नासिक, शिरडी और छत्रपति संभाजी नगर कवर करेगा। पैकेज में फ्लाइट, तीन सितारा होटल, भोजन और घूमने की सुविधा शामिल है। यात्रियों को त्रयंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी साई बाबा, शनि शिंगणापुर का दर्शन कराया जाएगा। एलोरा गुफाएं भी दिखाई जाएंगी। आईआरसीटीसी उक्षे. लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार किराया प्रति व्यक्ति 45,400 से 57,000 रुपये तक है। बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर और irctourism.com पर पहले आओ-पहलो पाओ आधार पर होगी। यह भी पढ़ें- IRCTC के दिव्य दक्षिण दर्शन टूर से 7 दिन में करें रामेश्वरम-कन्याकुमारी की सैर, फ्लाइट और रहने-ख...