बरेली, मार्च 11 -- टैक्स जमा न करने वाले करने कर दाताओं के विरुद्ध नगर निगम की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को कर विभाग ने बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर लाखों रुपये की कर वसूली की। निगम की टीम सुबह जोन 1 में मोहम्मद शफी, नईम मियां, अहमद हुसैन, सलीक, बिहारी लाल, नवेद शमशी, जोन 2 में मुस्तफा हसन, शाहिद हुसौन, टमरजीत कौर, जोन 3 में अहमद बख्श, युसुफ अली, खलील, मो. फरान, सादिक हुसैन अंसारी की दुकानों पर 15 दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। टीम ने 2.42 लाख रुपये की वसूली की है। निगम की आरे से लगातार चल रही सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में हलचल मची हुई है। बहुत से व्यापारी निगम तक जाकर अपने बकाया को जमा करा रहे है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि कर जमा न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...