सहारनपुर, अप्रैल 7 -- सहारनपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने सहारनपुर में डेरा डाल दिया है। इनके साथ ही तीन जोन की पुलिस प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेगी। पुलिसकर्मियों को ठहराने की व्यवस्था भी की जा रही है। खुफिया विभाग के अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में दौरा प्रस्तावित है। वीवीआई की सुरक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा बरती जा जाएगी। कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी जिले में कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर दौरा करेंगे, जिस कारण सुरक्षा व्यवस्था प्रस्ताव...