कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। महाराष्ट्र में कल्याण-कसारा स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन का काम होने से तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। एनसीआर के सीपीआरओ श​शिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04151 कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 24 अप्रैल को जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड के रास्ते डायवर्ट होकर, 01074 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल इसी दिन मनमाड-पुणे-कल्याण के रास्ते और 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भी इसी दिन जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड के रास्ते डायवर्ट होकर जाएगी। वहीं 04152 लोकमान्य लक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 25 अप्रैल को लोकमान्य तिलक स्टेशन पर चार घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी। ट्रेन नंबर- 04052/04051 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल ट्रेन में से नई दिल्ली से चलने वाली 04052 विश...