संवाददाता, जुलाई 16 -- यूपी के बांदा में अतर्रा थाने के बरेहंडा गांव में बिजली चोरी की जांच व पहले लगाया गया जुर्माना वसूलने गई बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने न सिर्फ तीन जेई और दो कर्मचारियों को घर के अंदर बंद कर बेरहमी से पीटा बल्कि गैस सिलेंडर खोलकर जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि बरेहंडा गांव निवासी राजेश कुमार कुशवाहा के घर में चक्की कारखाना लगा है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिजली चोरी को लेकर विजिलेंस टीम ने छापा मारा था। बिजली चोरी पकड़े जाने पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस पर राजेश कुशवाहा ने आईजीआरएस में शिकायत की और बिजली चोरी की बात से इनकार किया। यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वेः रोक के ब...