कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- पिपरी थाना के एसआई मनीष पाल ने शनिवार को मनौरी के सोला मार्केट के पीछे छापा मारा। बबूल के पेड़ के नीचे लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ा। मालफड़ से रुपया और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। पकड़े गए किशनलाल निवासी मनौरी, भगवानदीन केसरवानी निवासी तकीगंज, मनौरी, और अजय कुमार निवासी मरदानपुर के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...