फरीदाबाद, दिसम्बर 20 -- पलवल/नूंह। जिला पलवल के होडल से गुरुग्राम के बिलासपुर तक बनने वाली चार लेन सड़क वन विभाग की मंजूरी में अटक गई है। 616 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग के लिए 79 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण की शर्त पूरी होना बाकी है। जिसकी वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। यह सड़क पलवल, नूंह और गुरुग्राम जिलों को सीधे जोड़ेगी। हरियाणा सरकार से योजना को मिल चुकी मंजूरी होडल से नूंह और तावडू होते हुए बिलासपुर चौक तक चार लेन सड़क बनाने की योजना को हरियाणा सरकार से प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना पर 616.01 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य हरियाणा स्टेट रोड्स एंड ब्रिजेज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएसआरडीसी) के माध्यम से होना है। हालांकि, काम शुरू होने से पहले वन विभाग से एनओसी लेना जरूरी है। इसके लिए 79 हेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.