तीन जिलों के सीमेन उत्पादन केन्द्र के लिए 16 करोड़ रूपये स्वीकृत
लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने प्रदेश में पशु तथा भैंस विकास के तहत अतिहिमीकृत वीर्य (सीमेन) उत्पादन केन्द्रों, रहमानखेड़ा (लखनऊ), मंझरा (खीरी) एवं बाबूगढ़ (हापुड़) के सुव्यवस्थित संचालन के लिए 16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में पशुधन विभाग की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण / व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में योजना के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पूर्ण अनुपालन किया जाए तथा पूर्ण विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.