इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- जसवंतनगर। गुरुवार को आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में बलरई थानाध्यक्ष कृपाल सिंह द्वारा संचालित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहनों की गहन जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्ती दिखाते हुए 79 वाहनों के चालान किए गए, जिनसे करीब 85 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। सीओ ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- चेकिंग में 289 वाहनों का चालान, आठ सीज यह भी पढ़ें- भागलपुर : जांच व छापेमारी में लापरवाही होने पर होगी कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...