चतरा, जनवरी 2 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया चौक पर तीन जनवरी शनिवार सुबह 10 बजे से कोल और फ्लाई ऐश ढुलाई ठप्प कर अनिश्चित कालीन के लिए धरना प्रदर्शन को लेकर झामुमो नेता मनोज चंद्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को एक बैठक हुई। यह बैठक प्रखंड के तेतरमोड़ स्थित उदयन स्कूल के खेल मैदान में हुई। बैठक में कोल और फ्लाई ऐश ढुलाई को बंद कर धरना-प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। झामुमो नेता मनोज चंद्रा ने कहा कि यह धरना-प्रदर्शन आम जनमानस एवं सभी राजनीतिक दलों के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने धरना में सभी राजनीतिक दलों बुद्धिजीवियों और समाजिक लोगों को उपस्थित होने की अपील की है। ताकि सिमरिया की सड़कों पर खूनी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। बैठक में प्रमुख रोहन साहू, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रमन साहू, नेमधारी महतो, पुरन राम, बिनोद महतो, भूपेंद्र ठाकुर, मो...