मेरठ, जून 2 -- अपार्टमेंट की छत से कूदकर सुसाइड का प्रयास करने वाली किशोरी की रीढ़ की हड्डी तीन जगह से टूट चुकी है। डॉक्टर अब किशोरी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जान पर लगातार खतरा बना हुआ है। हालत बिगड़ी तो किशोरी कोमा में जा सकती है। मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली किशोरी के तीसरी मंजिल से कूदने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि दूसरे वर्ग का युवक करीब तीन वर्षों से उनकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाए हुए था। परिवार का कहना है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए और बाद में उससे दूरी बना ली, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई। परिजनों के अनुसार आरोपी युवक पहले भी युवती पर मानसिक दबाव बनाता रहा है। यह भी पढ़ें- तीसरी मंजिल से कूदी किशोरी, हालत गंभीरआरोप...