गोरखपुर, सितम्बर 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती बालिका विद्यालय, सूर्यकुंड की छात्रा वृद्धि लोहिया, सिद्धि पांडेय और स्नेहा शिवांगी का चयन राष्ट्रीय अखिल भारतीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 30 सितंबर से छह अक्टूबर तक कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित होगी। इससे पहले 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक लखीमपुर खीरी में हुई राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में तीनों छात्राओं ने प्रतिभाग कर प्रथम स्थान हासिल किया। छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबंध समिति, प्रधानाचार्या रश्मि श्रीवास्तव, खेल आचार्या भारती यादव और कोच अरविंद पांडेय ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...