तीन चोर पकड़े, साढ़े बारह लाख के जेवरात व रुपया बरामद
आगरा, जून 18 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में दस दिन पूर्व हुई चोरी की वारदात के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने चोरी के साढ़े 12 लाख रुपये की कीमत के जेवर, 134800 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त की गई बाइक भी आरोपियों के पास से कब्जे में ली है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गत आठ जून को ब्यूटी पार्लर संचालिका बिन्दु मिश्रा पत्नी ललित मिश्रा निवासी मोहल्ला मोहन कासगंज ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सात जून को उसके घर में अज्ञात चोरों ने लॉकर से नगदी व जेवरात चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। सीओ सिटी आंचल चौहान के नेतृत्व में बुधवार की रात कासगंज पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.