चाईबासा, अप्रैल 22 -- चाईबासा, संवाददाता। मुफस्सिल थाना पुलिस ने तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें अमन निषाद निवासी खेडियाटांगर मंझारी, सुरेन्द्र सुंडी उर्फ साहिल सुंडी निवासी शंकोसाई रेगाबासा और हिमांशु पिंगुवा उर्फ डीमेन निवासी महुलसाइ शामिल हैं। यह जानकारी एसडीपीओ बहामन टूटी ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चाईबासा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष छापामारी दल ने गितिलिपी मोड़ के पास बुलेट (जेएच06वी 1104) पर सवार तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनकी तलाशी लेने पर सात चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।पूछताछ यह भी पढ़ें- तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार,7 मोबाइल बरामद में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दो दिन पहले झींक...