पूर्णिया, जून 23 -- बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। डगरूआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जब्त वाहनों के वास्तविक मालिकों का पता लगाने में जुटी है। प्रशिक्षु एसडीपीओ सह प्रभारी थानाध्यक्ष दिव्या कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान चोरी की तीन बाइक बरामद की गई तथा दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में डगरूआ थाना क्षेत्र के लसनपुर वार्ड संख्या-8 निवासी 24 वर्षीय अमन कुमार तथा अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चकैई बलुआ वार्ड संख्या-5 निवासी 24 वर्षीय दिनेश कुमार शामिल है। पुलिस ने बताया कि बरामद तीनों मोटरसाइकिलों की जांच की जा रही है तथा उनके वास्त...