वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कबीरचौरा स्थित श्री शिवप्रसाद गुप्त राजकीय चिकित्सालय (मंडलीय अस्पताल) को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में तब्दील करने के लिए पुराना भवन तीन चरणों में ध्वस्त किया जाएगा। इस दौरान मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं होगा। पहले चरण में गेट नंबर चार की तरफ बने छह वार्ड सहित 16 कक्ष तोड़े जाएंगे। इनमें दी जा रही सुविधाओं को नए स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए नई जगह पहले ही चिन्हित कर ली गई है। एक्सईएन पुष्पराज के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ध्वस्तीकरण और निर्माण कार्य शुरू होगा। सुपर स्पेशियलिटी भवन चार साल में तैयार हो जाएगा और इसका थ्री-डी मानचित्र भी तैयार कर लिया गया है। करीब 5.5 एकड़ में फैले अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं विकसित करने का खाका चार साल पहले तैयार किया गया था।...