नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- नई दिल्ली, का.सं.। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने सोमवार को तीन घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को अलग-अलग मामलों में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। उनकी पहचान मदन शर्मा, निखिल कुमार और नरेशचंद्र शर्मा के रूप में हुई है। डीसीपी अमित गोयल के अनुसार, शनिवार को सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने मदन शर्मा को पकड़ा। वहीं शुक्रवार को सागरपुर थाना पुलिस ने निखिल कुमार और वसंत विहार थाना पुलिस ने नरेशचंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी एनआई एक्ट, आबकारी अधिनियम और अन्य मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.