तीन घर और शिव मंदिर से जेवर व नगदी ले गए चोर
बदायूं, जून 20 -- बदायूं/फैजगंज बेहटा। तीन घरों और शिव मंदिर में चोरी कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य सामान चोरी करने के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरों ने रात के समय घरों के ताले और कुंडे तोड़कर वारदात को अंजाम दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दासपुर का है। यहां के रहने वाले रघुनाथ पुत्र सरनाम सिंह, गजेंद्र पुत्र नत्थू सिंह और उमेशपाल पुत्र भोलेराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19/20 जून की रात अज्ञात चोरों ने उनके घरों को निशाना बनाया। चोरों ने रघुनाथ के घर का दरवाजा खोलकर अलमारी के ताले तोड़ दिए और सोने की हसुली, झुमकी, अंगूठी, गलादाना तथा चांदी की रेशम पट्टी, खंडुआ, कमरबंद और पाजेब चोरी कर ली। गजेंद्र के घर में घुसकर चोर सोने का पेंडल, चांदी के आभूषण और पीतल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.