गाजीपुर, मई 12 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पाहीपर स्थित घरों में बीती रात तीन घरों में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए 10 हजार नगदी सहित जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों की सतर्कता से एक संदिग्ध चोर को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। चोर गांव निवासी अमित यादव बंटी के घर पहुंचे। घर का दरवाजा बंद होने पर प्रवेश नहीं कर सके। इसी दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध चोर कैद हो गए। इसके बाद चोर उनसे सटे नरेंद्र यादव के घर छत के सीढ़ी के रास्ते चढ़कर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- नानकनगर मोहल्ले के तीन घरों से करीब चार लाख की चोरी उनका कमरा छत पर ही था। इसके बाद वो एक कमरे में घुसे और आलमारी का लॉकर तोड़कर अंदर से 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया।इसके बाद चो...