कानपुर, जून 22 -- कानपुर देहात,संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय चोरों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। गश्त पिकेट नदारद रहने व केस दर्ज करने मे हीलाहवाली से बेलगाााम चोर ताबड़तोड़ वारदातें कर पुलिस का चुनौती दे रहे हैं। रविवार रात में चोरों ने आलमचंद्रपुर गांव में धावा बोलकर तीन घरों से करीब 35 लाख के आभूषण व नगदी के साथ कीमती सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन व चोरों की तलाश शुरू की है।आलमचंद्रपुर गांव के रहने वाले अखिलेश पांडेय कृपालपुर के एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। रविवार को वह ड्यूटी करने पंप पर गए थे। उनकी पत्नी दीपिका पांडेय बच्चों के साथ छत पर लेटी थी। रात में बाउंड्रीवाल फांदकर घर में घुसे चोरों ने अलमारी व बक्सों मेंरखे करीब 15 लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण, 30 हजार रुपये व कीमती सामान...