लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- उचौलिया थाना क्षेत्र के सुनौआ गांव में एक साथ तीन घरों में नकदी सहित लाखों रुपए के आभूषण चोरी हो गए। क्षेत्र के सुनौआ गांव में मजदूरी करने गांव से बाहर गए अजय कुमार पुत्र रामभरोसे व बृजेश कुमार पुत्र विश्राम और लता पत्नी भगत के घरों में लाखों रुपये की नकदी समेत जेवर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। लता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार में नौकरी करने गयी थी, जब वापस आई तो घर के अंदर की तिजोरी टूटी मिली। जिसमें से बीस हजार रुपए नगद व सभी सोने चांदी के गहने सोने के झाला, कुंडल, नथ, टीका, मंगल सूत्र, अंगूठी, चांदी में बिछुआ,पायल,कडा,चोटी,हथफूल,जंजीर चोरी हो गए। जिसकी कीमत लगभग एक लाख से उपर है। पीड़िता ने लिखित तहरीर उचौलिया थाना पुलिस को दे दी हैं। वही बृजेश ने भी एक लाख रुपए कीमत के जेवर चोरी की सूचना पुलिस को द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.