हमीरपुर, अप्रैल 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना जरिया क्षेत्र के करियारी गांव में शनिवार रात चोरों ने तीन घरों में घुसकर जेवर और नकदी पार कर दिए। चोरी की जानकारी रविवार सुबह हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्राम करियारी निवासी शेर सिंह यादव की पत्नी इमरती के अनुसार शनिवार रात चोर उनके घर में घुस आए और एक बंद कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे जेवर और नकदी उठा ले गए। उनके मुताबिक चोरी गए सामान में सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी, जंजीर, ब्रजबाला, दो नेकलेस, कमरपेटी, हाफ पेटी, बिछिया, पायल समेत अन्य जेवर शामिल हैं। इसके अलावा करीब 50 हजार रुपए नकद भी हैं। इमरती ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे वह बच्चे को लघुशंका कराने के लिए उठीं तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्हों...