संभल, मार्च 30 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी तेलीपुरा में 21 मार्च को तीन घरों में चोरों ने नकदी समेत सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। वहीं 28 मार्च को असमोली में भी इंटर लॉकिंक फैक्ट्री से लोहे के पोल व अन्य सामान चोरी कर लिया था। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने रविवार को दोनों गांवों में हुई चोरी का माल बरामद करते हुए घटना का खुलासा किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी मिलक निवासी अनेशपाल के घर में 21 मार्च की देररात चोरों ने सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। इसके बाद में गांव के सत्यभान व सचिन के घर से नकदी समेत सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। 28 मार्च की देर रात असमोली में माधव इंटर लॉकिंग फैक्ट्री मे...