प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 22 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार रात चोरों ने एक तीन घरों में चोरी का प्रयास किया। लोगों के जाग जाने पर चोर भाग निकले। जाते-जाते एक बुजुर्ग महिला को धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर गए। संसारपुर के हंसई का पुरवा में रात करीब एक बजे चोरों ने रामचंद्र विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा के घर और हेमराज पटेल की चक्की के शटर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। ताला तोड़ने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर भागने लगे। इस दौरान एक महिला को घायल कर दिया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि घना कोहरा होने के कारण घटनाएं हो रही हैं। पुलिस की ग्रश्त बढ़ा दी गई है। जल्द ही मामलों में खुलासा होग...