तीन घरों में चोरी, ग्रामीणों ने दौड़ाया तो बदमाशों ने की फायरिंग
कौशाम्बी, जून 14 -- एयरपोर्ट थाने के इंगुआ उर्फ काठगांव में शनिवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात और घरेलू सामान समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। एक अन्य घर में चोरी का प्रयास ग्रामीणों की सतर्कता के कारण विफल हो गया। पीछा करने पर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैला दी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी जुम्मन पुत्र बदलू इस्लाम ने बताया कि वह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में घुस गए और बक्सों का ताला तोड़कर मोहर्रम के लिए एकत्र 40 हजार रुपये की नकदी, करीब डेढ़ तोला सोने के जेवर और एक किलो चांदी के आभूषण समेत लगभग पांच लाख रुपये का सामान उठा ले गए। इसी गांव के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.