बदायूं, जून 21 -- तीन घरों और शिव मंदिर में चोरी कर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य सामान चोरी करने के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरों ने रात के समय घरों के ताले और कुंडे तोड़कर वारदात को अंजाम दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। सूचना मिलते ही सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दासपुर का है। यहां के रहने वाले रघुनाथ पुत्र सरनाम सिंह, गजेंद्र पुत्र नत्थू सिंह और उमेशपाल पुत्र भोलेराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19/20 जून की रात अज्ञात चोरों ने उनके घरों को निशाना बनाया। यह भी पढ़ें- तीन घर और शिव मंदिर से जेवर व नगदी ले गए चोर चोरों ने रघुनाथ के घर का दरवाजा खोलकर अलमारी के ताले तोड़ दिए और सोने की हसुली, झुमकी,...