मधुबनी, जनवरी 29 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। साहरघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से चारपहिया वाहन में बंद कर नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं एफआईआर दर्ज होने के तीन घंटे के भीतर अपहृता को बरामद कर लिया। लड़की के पिता ने पुलिस को आवेदन देकर मामले की एफआईआर 28 जनवरी को दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि अपहरण की घटना 25 जनवरी को हुई थी। आवेदक ने घटना के समय बेटी को सोने की अंगूठी, चेन और चांदी के पायल पहने होने का जिक्र शिकायत पत्र में किया है। उसने इस मामले में बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सोहरौल निवासी दो सगे भाई और उसकी मां को नामजद कराया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि बरामद लड़की को मेडिकल जांच और न्यायिक प्रक्रिया के ल...