वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। भारत में तीन मार्च को लगने वाला खग्रास चंद्रग्रहण मघा नक्षत्र और सिंह राशि पर लगेगा। इस दृष्टि से मघा नक्षत्र और सिंह राशि में जन्मे जातकों को यह ग्रहण भूलकर भी नहीं देखना चाहिए। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि दो मार्च को सायं 5 बजकर 57 मिनट पर लगेगी। यह तिथि तीन मार्च को सायं 5 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। इस दिन लगने वाला चंद्रग्रहण का स्पर्श भारतीय मानक समय के अनुसार दिन में 3 बजकर 20 मिनट पर, मध्य सायं 5 बजकर 04 मिनट पर तथा मोक्ष सायं 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। खग्रास चंद्रग्रहण का पूर्णकाल 3 घंटा 27 मिनट तक रहेगा। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व प्रारम्भ हो जाता है। इस दृष्टि से सूतक काल सुबह छह बजकर 20 मिनट से आरंभ हो जाएगा। ग्रहण के स्पर्श, मध्य एवं मोक्ष के समय स्नान करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.