समस्तीपुर, जून 30 -- पूसा। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में मंगलवार को हुई मूसलाधार वारिश से आम जन-जीवन प्रभावित रहा। इस दौरान किसानों के लिए मानसूनी वर्षा संजीवनी साबित हुयी। इसके साथ ही किसानों ने धान की रोपनी को गति दे दी है। अच्छी वर्षा से खेतों में वर्षा जल का जमाव धान रोपनी के लिए किसान बेहतर मान रहे हैं। तो दूसरी ओर सड़क, नाले, आवासीय व कार्यालय परिसरों में वर्षा के पानी से जलजमाव हो गया है। यह हालात अनुमंडलीय अस्प्ताल, पूसा परिसर, पूसा बाजार जाने वाली मुख्य सड़क समेत दर्जनों स्थलों पर दिखी। यहां अस्पताल के आवासीय क्वार्टर व आसपास के क्षेत्रों में वर्षा जल के जमाव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। यह भी पढ़ें- तीन घंटे में हुई 88 मिमी बारिश धान की रोपनी ने पकड़ी रफ्तार हालांकि मौसम साफ होने के बाद धीरे-धीरे पानी की निक...