ललितपुर, मार्च 21 -- थाना बानपुर पुलिस ने स्कूल से घर नहीं लौटे गुमशुदा दो नाबालिग छात्रों को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महरौनी कस्बा के नजदीक एक ढाबे पर खाना खाते बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को बानपुर लाई और फिर निर्धारित प्रक्रिया के बाद उनके परिजनों को सौंपा। बीते रोज शुक्रवार को थाना बानपुर पहुंचे कस्बा बानपुर निवासी सागर पुत्र धन्नालाल विश्वकर्मा ने थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी को बताया कि उसका भांजा 12 वर्षीय अर्जुन पुत्र महेंद्र विश्वकर्मा अपने दोस्त 13 वर्षीय कृष्णा पुत्र सरमन बुनकर विद्यालय की छुट्टी होने के बाद भी घर नहीं पहुंचे। इसके बाद उन लोगों ने दोनों बच्चों को खोजना शुरू किया लेकिन उनको कोई जानकारी नहीं मिल सकी। देर शाम मिली इस जानकारी के बाद बानपुर थाना पुलिस एक्टिव मोड पर आ गयी। उसने आस पास के ग्राम प्रधानों और अन्य ...