आजमगढ़, जून 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में भर्ती अधेड़ की सोमवार शाम तड़पकर मौत हो गई। वह तीन घंटे तक बेड पर तड़पता रहा। उसका पुत्र डॉक्टर और स्टाफ नर्स के पास दौड़ लगाता रहा, लेकिन कोई उसके पास नहीं पहुंचा। उसकी मौत होने की सूचना मिलने पर परिजन और अन्य मरीजों के तीमारदार भड़क गए और जमकर हंगामा किया। रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया गांव निवासी 50 वर्षीय गुल्लू सिंह की सोमवार सुबह हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर बिलरियागंज सीएचसी पहुंचे। आराम न मिलने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। अपराह्न में उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन डॉक्टर और स्टाफ नर्स से गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई उन्हें देखने नहीं आया। यह भी पढ़ें- बिहार के हेल्थ सिस्टम की खुली पोल, जीवित मरीज ही नहीं अब मुर्दे भी हो रहे रेफर; पोस्टमार्टम के लिए लंबी कतार ...