हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार की दोपहर को वन विभाग की टीम आगरा अलीगढ बाइपास पर पहुंची। जहां करीब तीन घंटे तक ड्रोन की मदद से तेंदुए की तलाश की की गई। वन विभाग के द्वारा तेंदुआ के प्रति लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। साथ जिलेभर में टीमें गश्त कर रही है। जिलेभर में वन विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। तीन घंटे की कडी मशक्कत के बाद तेंदुआ कहीं नहीं दिखा। रविवार को आगरा अलीगढ बाइपास मार्ग स्थित हीरानगर कालोनी के निकट एक तेंदुआ जैसा जानवर कुत्ते पर हमला करते हुए नजर आया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वीडियो कैद हो गया। इससे आसपास के लोगों में खलबली मच गई। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की ओर से मौके पर पहुंच पग मार्क की पड़ताल भी की गई थी। साथ ही वन विभाग ने सादाबाद, सिकंद्राराऊ, हाथरस शहर के आसपास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.