बलिया, मार्च 15 -- बेल्थरारोड। नगर क्षेत्र और पंप कैनाल फीडर से जुड़े गांवों में रविवार को तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। यह विद्युत कटौती अनुरक्षण कार्य किए जाने के चलते की गई। अवर अभियंता रामविलास खरवार ने बताया कि विद्युत लाइन के आवश्यक अनुरक्षण और तकनीकी कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए किया गया। इस कटौती का उद्देश्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। हालांकि विद्युत कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...