धनबाद, मई 18 -- बिजली विभाग ने तीन घंटे की सूचना देकर सात घंटे बिजली कटौती की। इससे मेमको, भेलाटांड़, बिराजपुर, खरनी, कांड्रा, पंडुकी, बड़ाजमुआ, चरकपत्थर, कुलबेड़ा, हरिहरपुर, यादवपुर, तिलैया सहित आसपास क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हुई। बिजली सुबह नौ बजे कटी, जो शाम चार बजे के बाद लौटी। तब जाकर लोगों को राहत मिली। लगातार इतनी देर तक बिजली नहीं रहने से लोग पूरी तरह से परेशान हो गए थे। कई लोगों को पानी संकट का सामना भी करना भी पड़ा। वहीं रविवार को 37 डिग्री की तापमान में जैसे सूरज आग उगल रहा था। घर के बाहर लोग निकल नहीं पा रहे थे। घर के अंदर बिजली गुल होने से लोग पसीने-पसीने हो गए थे। हर कोई बिजली आने की इंतजार करता रहा। कई लोगों ने विभाग के कर्मचारियों को फोन कर बिजली कब तक आएगी, इसकी जानकारी मांगी। विभाग के सहायक अभियंता रजनीश कुमार का...