मोतिहारी, मई 4 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। सदर अस्पताल के आउटडोर का इंटरनेट सोमवार को करीब तीन घंटे फेल रहा। इसके कारण सैकड़ों मरीजों काे रजिस्ट्रेशन नहीं होने से घंटों इंतजार करना पड़ा। बहुत सारे मरीज तो बगैर डॉक्टर से दिखाए ही लौट गए । क्योंकि कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी। बताते हैं कि सोमवार को सदर अस्पताल में मरीज का सबसे अधिक भीड़ होती है। अमूमन करीब ग्यारह सौ के करीब मरीज आउटडोर में दिखाने आते हैं। डॉक्टर भी मरीज की भीड़ देख समय से ही अपने अपने चैंबर में आ जाते हैं। मगर इंटरनेट फेल होने के कारण डॉक्टर भी चैंबर में इंटरनेट आने के इंतजार में रहे और मरीज भी। बताते हैं कि यह समस्या कोई पहली बार नहीं हुई है। बार बार होती रहती है। बावजूद इसका कोई समाधान नहीं निकल रहा है।बताते हैं कि आउटडोर में बीएसएनएल का कनेक्शन है। हर महीने चार से पांच...