लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- लखनऊ पीलीभीत रेल खंड पर संचालित ट्रेनें कम दूरी में ही तीन तीन घंटा लेट हो रही है। ट्रेनों की लेट लतीफी से लखनऊ से पीलीभीत और पीलीभीत से लखनऊ जानें वाले यात्री बेहाल हो रहे हैं। शनिवार को लखनऊ से चलकर पीलीभीत जानें वाली पैसेंजर ट्रेन 55086 अपने निर्धारित समय से ढाई घंटा लेट रही। इसके बाद क्रास होने पर पौन घंटा स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसी तरह से मैलानी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 55083 डेढ़ घंटा लेट रही। ट्रेनों की लेट लतीफी की वजह से यात्री बेहाल हो रही है। खासकर महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक बेहाल हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.