गाजीपुर, मई 18 -- गाजीपुर। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बस संचालन की प्रक्रिया तेज हो गई है। योजना के अंतर्गत पांच ग्रामीण रूटों के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से तीन रूटों पर फीस जमा होने के बाद बस संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इनमें दो बसों का संचालन शुरू हो चुका है, जबकि तीसरी बस भी जल्द सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। हालांकि सैदपुर ब्लॉक से एक भी आवेदन न मिलने के कारण वहां के लोगों को फिलहाल योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि बस सेवा शुरू होने से छात्रों, मरीजों, किसानों, मजदूरों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को काफी राहत मिलती। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आवागमन के लिए निजी साधनों और महंगे वाहनों पर निर्भर हैं। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उद्देश्य दूरदराज ग...