बहराइच, अप्रैल 29 -- बहराइच, संवाददाता। विकास खंड तेजवापुर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सुरेश प्रसाद गौतम ने मंगलवार को क्षेत्र की तीन गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं के रख-रखाव, चारा-पानी, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। बीडीओ ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं में पशुओं को समय से पर्याप्त चारा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान जहां कहीं कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- तीन गोशालाओं का बीडीओ ने किया निरीक्षण सुरेश प्रसाद गौतम ने पशु चिकित्सा विभाग को भी निर्देश दिए कि गौशालाओं में पशुओं ...