गोरखपुर, सितम्बर 6 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी के रास्ते नाव से गोवंश बिहार ले जाने की तैयारी कर रहे दो तस्करों को बड़हलगंज पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो गाय और एक बछिया बरामद की। इस दौरान दो अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कोतवाल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम रविवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रामनगर डुमरी पावर हाउस के पास कुछ लोग गोवंश लेकर नाव से बिहार जाने की तैयारी में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर एक्ट में चार वांछित गिरफ्तार पुलिस ने रामनगर डुमरी निवासी रामबेलास यादव और बरहज बाजार के परासिया निवासी छांगुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रामा यादव और राजकुमार अंधेरे का फायदा उठाकर भाग नि...