मेरठ, अप्रैल 11 -- दो दिन पूर्व गांव कैलीरामपुर राधना मध्य गंगनहर में हुई गोकशी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन गो तस्करों को कैलीरामपुर के जंगल से गिरफ्तार कर तंमचा और गोकशी के हथियार बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष सुदीश सिरोही ने बताया दो दिन पूर्व शुक्रवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी। गो तस्कारों ने गोकशी करने के बाद अवशेषों को गांव कैलीरामपुर राधना मध्य गंग नहर के अंदर फेंक दिया था। शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर गांव कैली रामपुर के जंगल से फरार चल रहे गोतस्कर गांव कैली रामपुर निवासी इमरान पुत्र इस्लामुद्दीन, अमीना बाद उर्फ बड़ा गांव निवासी सलीम पुत्र नुर्शीद थाना किठौर के गांव राधना निवासी बाबू पुत्र मोहम्मद अली को जंगल से गिरफ्तार कर तमंचा, दो कारतूस और गोकशी के हथियार बरामद कर जेल भेज दिया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.