नई दिल्ली, मार्च 7 -- अहमदाबाद में होने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से जा रहे हैं। टिकटों की भारी मांग के बीच सभी विमान कंपनियों ने 7 मार्च को टिकटों के दाम लगभग तीन गुना कर दिए। सामान्य दिनों में जहां 4 हजार रुपये में दिल्ली से अहमदाबाद की विमान यात्रा टिकट मिलती है तो वहीं शनिवार को इसकी कीमत 10 से 13 हजार रुपये तक रही। इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा एक विशेष रेलगाड़ी शनिवार रात साबरमती के लिए रवाना की गई। इससे लगभग डेढ़ हजार यात्रियों ने सफर किया।अहमदाबाद स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में टी-20 विश्व कप का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला जाएगा। शाम को शुरु होने वाले इस क्रिकेट मैच के लिए बड़ी संख्या में लोग शनिवार को ही रवाना हुए। अचानक अहमदाबाद जाने के लिए विमान टिकट की मांग...