बलिया, मई 19 -- बलिया। डायल 112 सेवा के लिए जनपद को तीन और लग्जरी पीआरवी वाहन मिले हैं। पिछले एक पखवारे के अंदर नये मिले वाहनों की संख्या आठ हो गयी है। सोमवार को पुलिस कार्यालय से एसपी ओमवीर सिंह ने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य एवं तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए पीआरवी वाहनों को डॉयल 112 के बेड़ा में शामिल किया गया है। कहा कि सेवा, सुरक्षा, संवेदना के मूलमंत्र के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने व बेहतर संवाद बनाए रखने में मदद मिलेगी। वाहनों को दुबहड़, चितबड़ागांव और भीमपुरा थानों पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहनों की संख्या बढ़ने से रिस्पांस टाइम छह मिनट से घटकर और कम हो गया है। कहा कि नये वाहनों को उन थानों...