शाहजहांपुर, मार्च 12 -- जल जीवन मिशन के तहत "हर घर नल, हर घर जल" योजना का प्रभाव आकलन बुधवार को सुजातपुर, सफत्यारा और उमराह गांव में किया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की टीम ने गांवों में पहुंचकर योजना का स्थलीय निरीक्षण किया और लाभार्थियों से फीडबैक लिया। टीम ने स्कूलों में विद्यार्थियों व शिक्षकों से भी बातचीत कर योजना से मिले लाभों की जानकारी ली। इस दौरान जल निगम के अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण में तीनों गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू पाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...