पाकुड़, जून 8 -- प्रखंड क्षेत्र के पलियादाहा एवं फुलझिंझरी पंचायत अंतर्गत सुजनपाड़ा निचेटोला, ऊपरटोला तथा फुलझिंझरी गांव में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र समाधान की पहल की। उनके प्रयास से तीनों गांवों में 25 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई। बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए उपासना मरांडी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उपासना मरांडी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है तथा वे क्षेत्र ...